रॉयल एनफील्ड Flying Flea C6: भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक

रॉयल एनफील्ड भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसका नाम Flying Flea C6 होगा। इस बाइक के बारे में कई रोचक जानकारी सामने आई हैं। यह बाइक मार्च 2026 में लॉन्च हो सकती है और इसका उत्पादन तमिलनाडु के वल्लम वडागल स्थित नए EV प्लांट में किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसकी अनुमानित कीमत ₹2.5 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है। आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में बिल्कुल सरल भाषा में..

Flying Flea C6 की डिजाइन और लुक

 Flying Flea C6
रॉयल एनफील्ड Flying Flea C6: भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक

इस बाइक का डिजाइन रॉयल एनफील्ड की अन्य बाइक्स की तरह ही रेट्रो और क्लासिक होगा। इसे पारंपरिक पेट्रोल बाइक्स की तरह ही रेट्रो स्टाइल में डिज़ाइन किया जाएगा। इसमें राउंड हेडलाइट, गिर्डर फोर्क और बैटरी को इंजन के स्थान पर फिट किया जाएगा, ताकि बाइक की पुरानी शैली बरकरार रहे।

Royal Enfield Flying Flea C6 योजना

Flying Flea C6

रॉयल एनफील्ड का लक्ष्य है कि Flying Flea C6 की सालाना उत्पादन क्षमता 1.5 लाख यूनिट्स तक पहुंचे। इसका मतलब है कि कंपनी हर महीने लगभग 12,500 यूनिट्स बनाएगी। हालांकि, यह उत्पादन लक्ष्य बाजार की मांग पर निर्भर करेगा।

Flying Flea C6 का मुकाबला

इस बाइक भारतीय बाजार में Ola Roadster और Ultraviolette F77 जैसी बाइक्स से प्रतिस्पर्धा करेगी। हालांकि, यह क्रूजर बाइक का एक नया विकल्प होगी, जो प्रीमियम सेगमेंट में इन बाइक्स को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Flying Flea C6

इसे भी पढ़ें देखें टॉप BS6 बाइक्स 2024: भारत में कौन से है सबसे बेहतरीन और पॉपुलर मॉडल्स?

Flying Flea C6 की कीमत

रॉयल एनफील्ड Flying Flea C6 का लॉन्च मार्च 2026 तक होने की उम्मीद है। इसकी संभावित कीमत ₹2.5 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है, जो इसे अन्य प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक्स के मुकाबले किफायती विकल्प बना सकती है।

विशेषताएँ:

फीचरRoyal Enfield Flying Flea C6Ola RoadsterUltraviolette F77 Mach 2
संभावित कीमत (₹)2.5 लाख1.04-1.39 लाख2.99-3.99 लाख
डिजाइनरेट्रो क्रूजरनेकेडस्ट्रीटस्पोर्ट्स बाइक
बैटरी पैक विकल्पउपलब्ध नहीं3.5kWh, 4.5kWh, 6kWh10.3kWh
रेंज (किमी/चार्ज)उपलब्ध नहीं117-248206
टॉप स्पीड (किमी/घंटा)115126152
मोटर पावर (PS)उपलब्ध नहीं17.695
लॉन्च टाइमलाइनमार्च 20262025उपलब्ध

Flying Flea C6 से जुड़े प्रश्न

1. रॉयल एनफील्ड Flying Flea C6 कब लॉन्च होगी?

यह बाइक की लॉन्चिंग मार्च 2026 तक हो सकती है।

2. Flying Flea C6 बाइक की कीमत कितनी होगी?

इस बाइक की संभावित कीमत ₹2.5 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

3. Flying Flea C6 बाइक किससे प्रतिस्पर्धा करेगी?

इसका का मुकाबला Ola Roadster और Ultraviolette F77 Mach 2 जैसी बाइक्स से हो सकता है।

4. इस Flying Flea C6 में कौन सा डिजाइन होगा?

इस बाइक का डिजाइन रॉयल एनफील्ड की अन्य बाइक्स की तरह रेट्रो क्रूजर लुक में होगा।

5. क्या इस बाइक की बैटरी रेंज के बारे में जानकारी है?

अभी तक इस बाइक की बैटरी रेंज के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

रॉयल एनफील्ड Flea C6 भारतीय इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में एक नया ट्रेंड सेट कर सकती है। इसके प्रीमियम लुक और रेट्रो डिजाइन के साथ यदि कंपनी सही कीमत और लंबी रेंज देती है, तो यह Ola और Ultraviolette जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकती है। अब सभी की निगाहें 2026 पर हैं, जब यह बाइक भारतीय सड़कों पर दिखाई देगी।

इसे भी पढ़ें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Sharing Is Caring:

मैं Sona Singh, पिछले 1.5 वर्षों से ऑटोमोबाइल सेक्टर पर लिख रही हूं, विशेषकर आने वाली बाइक्स और कार के फीचर्स के बारे में लेखन कर रही हूं। वर्तमान में मैं abbkhabar के साथ जुड़ी हुई हूं।

Leave a Comment